रायपुर

सीएनआई के बिशप सिंह के यहां जबलपुर में छापा, बिलासपुर में ससुराल, अभी जर्मनी दौरे पर
08-Sep-2022 3:43 PM
सीएनआई के बिशप सिंह के यहां जबलपुर में छापा, बिलासपुर में ससुराल, अभी जर्मनी दौरे पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च आफ नार्थ इंडिया जबलपुर के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह के घर और दफ़्तर पर मध्य प्रदेश ईओडब्ल्यू का छापा। उनका जबलपुर के नेपियर टाउन में बंगला है। टीम सुबह 6.30 बजे से जांच कर रही है।
सिंह इस समय पूरे देश के मॉडरेटर हैं। वे  हाल ही में समाज किसी इंटरनेशनल कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं। और वे इस समय जर्मनी के दौरे पर गए हुए हैं। बिशप सिंह का छत्तीसगढ़ से भी नाता है। उनका बिलासपुर में ससुराल है। वे बीते वर्ष अक्टूबर, नवंबर में छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। बिलासपुर में मिशन स्कूल का उद्घाटन किया था। उन पर करोड़ों के फंड के दुरूपयोग का आरोप है। बिशप सिंह रायपुर, भाटापारा में भी ताल्लुकात हैं। 2004 में उन्हें क्राइस्ट चर्च भाटापारा का इंचार्ज बनाया गया था। इससे पहले 1990 में वे सेंट ऑगस्टिंन चर्च बिलासपुर के मुखिया रहे। बताया जा रहा है कि उनके स्वयं के 9 स्कूल संचालित हंै।


अन्य पोस्ट