रायपुर

पुरंदेश्वरी ने रोड शो, सभा स्थल की तैयारियां देखीं
08-Sep-2022 3:43 PM
पुरंदेश्वरी ने रोड शो, सभा स्थल की तैयारियां देखीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 सितंबर।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा   कल  9 सितंबर को रायपुर आ रहे  है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा  पहला दौरा है। अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत की तैयारियों पर प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नबीन पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने रोडशो और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सभा स्थल साइंस कालेज मैदान में तैयारियों का जायजा लिया।

महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ तो वही भाजपा कार्यकर्ता अपने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत करेंगे। अग्रवाल ने बताया कि  केसरिया साड़ी पहने महिला कार्यकर्ता आरती और तिलक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने वाली हैं। खास बात ये है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश स्तर की समिति से लेकर पोलिंग बूथ तक के कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे।
 


अन्य पोस्ट