रायपुर

किसान हितों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहती है भाजपा किसान मोर्चा-वीरेन्द्र
06-Sep-2022 6:57 PM
किसान हितों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रहती है भाजपा किसान मोर्चा-वीरेन्द्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 6 सितंबर। भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्य समिति की बैठक वार्ड क्रमांक 15 स्थित मंगल भवन  में संम्पन्न हुई । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं मंडल पदाधिकारियों का स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पगुच्छ से किया गया।

परिचय सत्र में जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय बाजपेई द्वारा आमंत्रितों का परिचय कराया गया जिनमे सर्वप्रथम सुरेश चंद्रवंशी मुख्य अतिथि । भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष, जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर, मनोज तिवारी भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी एवं जिला भाजपा किसान मोर्चा प्रभारी राहुल टिकरिहा, ज्योति शर्मा, मीरा यादव, मिथिलेश यादव सदस्य प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति, मीरा चंद्राकर पार्षद भिलाई, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, बबला चंद्राकर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कुम्हारी ।  राजेंद्र यादव वैशाली मंडल अध्यक्ष, अविनाश तिवारी जिला भिलाई पश्चिम, नीलकंठ श्रीवास खुर्सीपार मंत्री किसान मोर्चा, रामकुमार यादव, सुपेला मंडल अध्यक्ष, वैशाली मंडल, कमलेश गोयल चरोदा मंडल । आशीष पांडे वैशाली नगर मंडल अध्यक्ष, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष अश्वनी देशलहरे  मंडल अध्यक्ष अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे ।

वार्षिक प्रतिवेदन का पठन निश्चय बाजपेई ने किया । किसान मोर्चा अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भिलाई किसान मोर्चा द्वारा 50 से भी अधिक धरना प्रदर्शन राज्य स्तर , जिला स्तर व मंडल स्तर पर किये गए जिससें इस शोषणकारी शासन से उनके किसान विरोधी योजनाओ को वापस लेना पड़ा। एकमुश्त धान खरीदी की राशि की मांग किसान हित में उचित ठहराते हुए इसे तत्काल प्रदान करने की मांग भी की है। जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने किसान मोर्चा के द्वारा किए जा रहे अदम्य संघर्ष और विरोध की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर एकजुटता से आवाज़ बुलन्द करते रहें।  अपने उद्बोधन में बताया गया कि भाजपा किसान मोर्चा किसान हितों की लड़ाई के लिए हमेशा आगे रही है। आज जिस प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों के साथ छल किया जा रहा है। उसे पूरे जोर-शोर के साथ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जमीनी स्तर पर लड़ा जा रहा है। किसानों से जुड़े हर मुद्दों को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर किसानों की हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए  कहा कि आज सबसे ज्यादा किसान पीडि़त है छत्तीसगढ़ की जिस सरकार ने गंगाजल लेकर कसम खाई  थी उन वादों को भी पूरा नही किया उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ की इस सरकार को हमे उखाड़ फेंकना है। उन्होंने निश्चय बाजपेई की तारीफ करते हुए कहा कि जिले में इनकी टीम सबसे बेहतर काम कर रही है। कार्यक्रम को भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी सहित मूलचंद शर्मा, युधिष्ठिर चंद्राकर एवं राहुल टिकरिहा ने भी संबोधित किया। आभार दीपक यादव ने व्यक्त किया। इस आयोजन में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट