रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर। बेंगलुरु (कर्नाटक) में टाउन हाल में विगत दिवस 70 वीं नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें देश के कई राज्यों के 200 से अधिक खिलाड़ी अधिकारी हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्पर्धा में भारत उदय(20वर्ष से कम) भारत किशोर (23से कम),भारत कुमार(25से कम), भारत श्री(ओपन), भारत केसरी (40से अधिक), बेस्ट फिजिक 25 से कम), महिला ग्रुप में बेस्ट फिगर ,खिताब के लिए प्रतियोगिता आयोजित हुए। 71वीं राष्ट्रीय स्पर्धा आन्ध्रप्रदेश एंव फडरेशन कप छत्तीसगढ़ का दायित्व छग को दिया गया है। साथ ही नवम्बर में ओपन नेशनल चैम्पियनशिप बंगलोर में आयोजित है।
इस स्पर्धा में विजय खिलाडिय़ों में 3 लाख से अधिक के पुरस्कार दिए गए। इस स्पर्धा का आयोजन उत्तमा कर्नाटका बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन एवं इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डर बिल्डर्स फेडरेशन द्वारा आयोजित फेडरेशन के 70 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में संघ के पदाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ से संजय शर्मा पी. सोलोमन को सम्मानित किया गय इस राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ से चयनित किए गए।
सदस्य टीम खिलाड़ी, अंकित साहू, बलराम टंडन, आकाश सारथी, विश्वजीत ठाकुर, दीपक चेतन, कुश पांडे, रोहित चौधरी, जयप्रकाश साहू , तामेश्वर बंजारे ( टीम मैनेजर) ने भाग लिया। राष्ट्रीय स्पर्धा में छग ने दो कांस्य पदक रोहित चौधरी केसरी में विश्वजीत ठाकुर मेन फिजिक में जीता एंव कुश पान्डे बेस्ट आफ फोर्थ स्थान प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्पर्घा में संजू पटेल(म.प्र.) ने भारत उदय, इब्राहीम(कर्ना.) भारतकिशोर, कार्तिकआर(कर्ना) कुमार, शाश्वत शंकर मानकर (महा.)केसरी, मारूति(कर्ना)भारतश्री, रवि चौधरी (कर्ना.) एंव मिस फिटनेस का खिताब झारखण्ड की महिला खिलाड़ी ज्योति मेस्सी ने जीता।
भारत श्री को खिताब एवं ट्राफी देकर संजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। जानकारी इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन के महासचिव संजय शर्मा ने दिया।