रायपुर

ओडिशा से गांजा यूपी ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
06-Sep-2022 12:25 PM
ओडिशा से गांजा यूपी ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 सितंबर।
तेलीबांधा इलाके में एक स्विफ्ट डिजायर कार से 42 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक राकेश नागपुरे को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी भिलाई कोहका का रहने वाला है। वह ओडिशा से गांजा लाकर भिलाई की तरफ जा रहा था। गिरफ्तार तस्कर यूपी में गांजे की तस्करी करता है। जब्त गांजे की कीमत 6 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया। आरोपी पहले भी गांजे के एक प्रकरण में जेल जा चुका है।


अन्य पोस्ट