रायपुर

शराब दुकानों को बंद करने महिला मोर्चा का प्रदर्शन
05-Sep-2022 5:02 PM
शराब दुकानों को बंद करने महिला मोर्चा का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में शराब दुकानों के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। शंकर नगर मंडल अध्यक्ष अनूप खेलकर के नेतृत्व में महिलाओं ने अंग्रेजी शराब दुकान को बंद करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। तेलीबांधा तालाब ( मोर रायपुर लोगो)  के पास  दोपहर 3: 30 बजे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, जिलाध्यक्ष सीमा साहू के नेतृत्व में  तेलीबांधा ब्रिज के नीचे स्थित शराब दुकान के सामने  प्रदर्शन किया।
 


अन्य पोस्ट