रायपुर

मंहगाई बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा-शैलजा
05-Sep-2022 5:00 PM
मंहगाई बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा-शैलजा

14 राज्यों से गुजरेगी यात्रा 40 हजार पैदल यात्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर।
कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य और पूर्व केंद्री मंत्री कुमारी शैलजा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार के जन विरोधी नीतियों जमकर निशाना साधा । पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश में जनविरोधी ताना शाही  नीतियों का परिणाम हैं कि आज जनता मंहगाई बेरोजगारी की मार झेल रही है। प्रइवेट सेक्टर का निजीकरण कर देश में मंहगाई का ग्राफ बढ़ गई है। संस्थाओं को खत्म करने का काम कर रही है। समाजिक तानाबाना पर विष घोला जा रहा है।

श्री शैलजा ने कहा कि मोदी की मंहगाई, बेरोजगारी पर कांग्रेस ने हल्ला बोल आंदोलन किया। संसद पर भी लड़ाई लड़ी। मोदी सरकार सत्ता के लोभ में राजनीतिक संगठन को तोडऩे का काम कर रही है। आज समाजिक तौर पर हमें जाति,धर्म,भाषा के नाम पर बांटा जा रहा है। हर राज देशवासियों को एक-दूसरे से लड़ाने के लिए सरकार षडय़ंत्र कर रही है। आज देश में आर्थिक स्थिति खराब है। अमीर और अमीर हो रहे हैं, गरीब और गरीब हो रहा है।  

उन्होंने कहा सरकार के जन विरोधी तानाशाही नितीयों के विरोध में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा करने जा रही है। जो 7 सितंबर को कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में विवेकानंद इंस्टीयूट आफॅ पालिटेकनिक मैदान से पदयात्रा प्रारंभ किया जायेगा। राहुल गांधी के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलकर कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा 150 दिनों में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों से होकर 3500 किमी का यात्रा तय करेगी। इस पद यात्रा में पूरे देश से कांग्रेस नेजाओं के साथ अन्य राजनीतिक दल भी शामिल होंगे। भारतजोड़ो यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस पार्टी चलाया जाएगा। यात्रा में शामिल होने पार्टी ने रजिस्ट्रेशन करने वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट भारतजोड़ोयात्रा डॉट इन पर जारी किया है। अब तक देश भर से 40 हजार लोगों ने अपना पंजीयन कराया है।   

इस आंदोलन यात्रा का उद्देश्य देश में आर्थिक असमानता को दूर करना, समाजिक भेदभाव को दूर करना,राजनीतिक तौर पर जरूरत से जादा केंद्रीकरण इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ देश की जनता को एकजुट करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएंगी।
 


अन्य पोस्ट