रायपुर
मुंगेली से राजधानी आकर संबंध बनाते थे, अब महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट
03-Sep-2022 6:20 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 सितंबर। मुंगेली के लोनिवि विभाग में पदस्थ महिला के साथ राजधानी में बलात्कार का मामला सामने आया है। राजधानी घूमाने के बहाने कार्यालय में ही पदस्थ एक साथी कर्मचारी ने शारीरिक संबंध बनाया। घटना की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीडि़त महिला व आरोपी पुरुष दोनों ही शादीशुदा बताए गए हैं। आरोपी, महिला को पिछले साल भर में तीन बार रायपुर लाकर यह कुकर्म किया। मुंगेली पुलिस से शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज कर विवेचना के लिए गोल बाजार थाना रायपुर भेजा है। आरोपी रायपुर आकर सफर लॉज में ठहरता था। गोलबाजार पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने टीम मुंगेली रवाना भेजा है। पुलिस इस मामले का आज शाम खुलासा करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे