रायपुर

पंद्रह लाख पैकेज नियुक्ति पर स्वाति ने भोजपुरी समाज का बढ़ाया मान
03-Sep-2022 3:11 PM
पंद्रह लाख  पैकेज नियुक्ति पर स्वाति ने भोजपुरी समाज का बढ़ाया मान

रायपुर। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुक्ति नाथ पांडे एवं रविन्द्र सिंह ( प्रदेश प्रभारी ) संयुक्त रुप से समाज के वरिष्ठ सदस्य कृष्ण मोहन चौबे की सुपुत्री स्वाति चौबे और वीर बहादुर सिंह की पुत्री साक्षी सिंह को प्रतिभा सम्मान पत्र देकर प्रदेश कार्यालय भोजपुरी भवन भनपुरी में सभी पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों के समक्ष सम्मानित किया।

स्वाति चौबे हृढ्ढञ्ज कॉलेज में अध्ययनरत है। प्लेसमेंट के माध्यम से भारत की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी ने पंद्रह लाख के पैकेज पर नियुक्ति की। प्रदेश अध्यक्ष मुक्तिनाथ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुरी समाज ने एक नई परंपरा का निर्वान करते हुए आने वाली पीढ़ी जो अपने प्रतिभा से समाज का और अपने राज्य का गौरव बढ़ाएंगे भोजपुरी समाज उनका इसी तरह से सम्मानित कर उनका मनोबल ऊंचा करेंगे।

इस तरह के सम्मान से आने वाले युवा पीढ़ी का मनोबल बढ़ेगा और एक स्वास्थ प्रतिस्वर्धा बनेगी। इस सम्मान समारोह में समाज के सभी पदाधिकारी एवम वरिष्ठ  सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट