रायपुर

अभनपुर,भूपदेवपुर थाने देश के सर्वश्रेष्ठ थानों की दौड़ में
30-Aug-2022 8:04 PM
अभनपुर,भूपदेवपुर थाने देश के सर्वश्रेष्ठ थानों की दौड़ में

रायपुर, 30 अगस्त। केंद्रीय गृह मंत्रालय नवंबर में देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की घोषणा करने जा रही है। इसके लिए एक आउटसोर्स सर्वे कंपनी को हायर किया है जो देश भर के  16 हजार थानों का मंत्रालय द्वारा निर्धारित क्राइटेरिया के अनुसार सर्वे कर रही है। इसमें छत्तीसगढ़ से दो थाने लिए गए हैं। कंपनी के सर्वेयर रविवार को रायपुर जिले के अभनपुर  और रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना का क्राइटेरिया अनुसार रिपोर्ट लेकर लौट गए हैं। एएसपी ग्रामीण कीर्तन राठौर ने बताया कि देश भर में सर्वे के बाद श्रेष्ठ 10 थानों की घोषणा की जाएगी। यह नवंबर में जारी की जाएगी। साल 2016 से गृह मंत्रालय हर साल सर्वश्रेष्ठ थानों की करती है घोषणा। राष्ट्रीय स्तर पर मूल्यांकन और रैंकिंग का काम ट्रू एग्रीको कंसल्टिंग कंपनी कर रही है।


अन्य पोस्ट