रायपुर

सरपंच भी हड़ताल पर, पंचायतों में काम शून्यता की स्थिति में
29-Aug-2022 6:53 PM
सरपंच भी हड़ताल पर, पंचायतों में काम शून्यता की स्थिति में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अगस्त। भाजयुमो प्रभारी ओपी चौधरी ने एक वीडियो बयान में कहा कि सीएम भूपेश बघेल जी!

सरपंच साथी भी आज हड़ताल कर धरने पर बैठने को मजबूर हैं।ग्राम पंचायतों में विकास शून्यता की स्थिति है।भारत सरकार से ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त की राशि सीधे दी जाती है,इस पर उनका मौलिक अधिकार है;लेकिन आप  पंचायतों की जरुरत अनुसार उसका भी उपयोग करने नहीं दे रहे हैं। गोठान के नाम पर आपके ठेकेदार उसका बंदरबांट कर रहे हैं। प्रदेश को विकास शून्यता और ठेकेदारी से बाहर लाइए।

जब पंचायती राज व्यवस्था का रीढ़ ‘सरपंच’ ही हड़ताल और धरने पर बैठने को मजबूर है,तो प्रदेश का क्या होगा?


अन्य पोस्ट