रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अगस्त। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ ने तीज महौत्सव में नृत्य, गायन और तीज सुंदरी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को वृन्दावन हाल, रायपुर में किया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती संजना विकास उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि शिवम एजुकेशन की श्रीमती नीलिमा मिश्रा थी। इस प्रतियोगिता में नृत्य के निर्णायक श्रीमती दीपाली पाण्डेय , श्रीमती अर्चना भोयर एवं गायन के निर्णायक श्रीमती वेणु जोशी एवं रवि कुमार थे। कार्यक्रम में विभिन्न ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने समूह व एकल प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्वामी नारायण महिला मंडल द्वारा एक प्रजेंटेशन एवं संस्कृत प्रश्नावली भी प्रस्तुत किया।
नृत्य में आनंदिता तिवारी, आशिमा भोयर की एवं गायन में श्रीमती प्रज्ञा त्रिवेदी एवं अनुष्का पाण्डेय की विशेष प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में श्रीमती उन्नति शुक्ला, लक्ष्मी जिल्हारे, अंजना शर्मा विजेता रही। इन सभी को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों व पदाधिकारियों ने सम्मान पत्र से सम्मानित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, महासचिव सुनील ओझा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, उपाध्याय संजय अवस्थी, बबीता मिश्रा, सचिव रामवृत तिवारी वीणा मिश्रा, अर्चना तिवारी, वीणा ठाकुर आदि की भूमिका रही।