रायपुर

हड़ताल का छठा दिन धरना स्थल पर बैलों कि पूजा कर मनाया पोला का पर्व
27-Aug-2022 8:47 PM
हड़ताल का छठा दिन धरना स्थल पर बैलों कि पूजा कर मनाया पोला का पर्व

हड़ताल से न्यायालयीन कार्य भी लंबित

रायपुर। फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के 105 से अधिक कर्मचारी संगठनों के लाखों कर्मचारी, अधिकारी छठवे दिन  शनिवार को भी  हड़ताल पर रहे।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, बी पी शर्मा ने कहा कि फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन से राज्य के समस्त जिला एवं ब्लाक तहसील मुख्यालय में राज्य के 5 लाख कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर है। साथ ही न्याययिक सेवा के कर्मचारी एवं प्रदेश के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के हड़ताल में होने के कारण जिला न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय में सभी कार्य आगामी तिथि तक लंबित है।

इस आंदोलन में राज्य के एक सौ से अधिक कर्मचारी, अधिकारी संगठन फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल है।
धरना स्थल में आज संस्कृति विभाग द्वारा कर्मचारी मांगो को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रायपुर के जिला संयोजक उमेश मुदलियार, अजय तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फ़ेडरेशन अपने कर्मचारियों के बल पर आंदोलन कर रहे है, इस आंदोलन को चलाने के लिए  कर्मचारियों के अलावा किसी से आर्थिक सहयोग नहीं लिया जा रहा है 


अन्य पोस्ट