रायपुर
क्रेडा के अधिकारी कर्मचारियों को साय अपशब्द कह रहे, सिंह ने किया ट्वीट
27-Aug-2022 7:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अगस्त। छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णु देव साय का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इसमें साय क्रेडा के अधिकारी, कर्मचारियों को अपशब्द कह रहे हैं।कांग्रेस नेता आरपी सिंह ने अपने ट्विटर पर कुछ देर पहले एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा च्च्गाड़ देंगे साले तुमको तुम्हारा सर कलम कर के। जी हाँ बिल्कुल सही पढ़ा आपने ये सज्जन छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय हैं जो की जशपुर में क्रेडा के अधिकारी को धमका रहे हैं । नारंगी खटमलों के यही असली संस्कार हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे