रायपुर
सूचना आयोग ने 5143 प्रकरण निपटाए
26-Aug-2022 4:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग आयोग को जनवरी 2021 से दिसम्बर 2021 की स्थिति में कुल 4893 अपील/शिकायत का आवेदन प्राप्त हुआ, जिनमें से 5143 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन निराकृत अपील/शिकायत के प्रकरणों में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त एम के राउत ने 1369 अपील/शिकायत के प्रकरणों का निराकरण किया। इसी प्रकार राज्य सूचना आयुक्त अशोक अग्रवाल ने 1544 अपील/शिकायत के प्रकरणों का निराकरण किया। राज्य सूचना आयुक्त मनोज त्रिवेदी ने 1413 प्रकरणों और राज्य सूचना आयुक्त धनवेन्द्र जायसवाल ने 883 अपील/शिकायत के प्रकरणों का निराकरण किया। सूचना व्यक्ति के ज्ञान का स्त्रोत है। वह विकास की आधारभूत ‘शक्ति है । सूचना व्यक्ति के जीने और संघर्ष करने की सामर्थ को बढ़ाती है, जो सूचना दे रहा है उसमें सहयोग पारदर्शिता और संयम को विकसित करती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे