रायपुर

‘सीएम के इशारों पर पुलिस का झूठा आरोप’
26-Aug-2022 4:19 PM
‘सीएम के इशारों पर पुलिस का झूठा आरोप’

रायपुर, 26 अगस्त। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सीएम बघेल पर निशाना साधा  कहा कि भाजपा के निहत्थे कार्यकताओं पर पुलिस बर्बता कर लाठी चार्ज करती है। झूठा केस बनाकर उनके उपर मारपीट का आरोप लगाकर गिरफतार करती है। सीएम बघेल पहले आप प्रदेश के कानून व्यवस्था पर जोर आजमाइश करें इसे सुधारे फिर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाएं। मै सीएम बघेल से पूछता हुं कि क्या अपने अधिकार के लिए आवाज उठाना अपराध है? अगर है तो दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी ने जो किया क्या वो अपराध नहीं है। क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन करना अपराध नहीं है, पुलिस इन पर कार्यवाही क्यों नहीं करती। मूणत ने कहा कि 3 साल में प्रदेश आज अपराध का गढ़ बन गया है। पुलिस आज नाम की रह गयी है। आज खुले आम चोरी डकैती, हत्या,बलात्कार, तस्करी जैसे अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। पुलिस इन तीन सालों तक क्या कर रही है। कांग्रेस के विधायक मंत्री आज अपराध में लिप्त हैं। और पुलिस भी उनके इसारों में हामी भर रही है,कांग्रेस के नेता खुले आम अपराध पर अपराध कर रही है
सीएम बघेल ने अपने भाषण में कहा था की जिस जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ेगा वहंा के कप्तान को सस्पेंड किया जाएगा। कहंा है आपका न्याय का चोला।

तीन सालों में अपराध का ग्राफ बढ़ता हूवा दिख रहा है। कांग्रेस के नेता कहते है की बिना अप्रोच के एफआईआर नही होता है। गृह मंत्री की बैठक में पुलिस आलाधिकारी कहते हैं कि कही कोई सट्टा नही खेला जाता और गृह मंत्री सट्टा खेलाने वाले का लिस्ट लिकलते है। अब सीएम ही बताएं की कहां क्या हो रहा है ये पुलिस को पता नहीं या बताना नहीं चाहती क्या इसमें कांग्रेसी नेताओं का हाथ है। राजनंदगांव में नगर पंचायत में मारपीट क्या है। आज स्कूली बच्चे सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने तो सरकार से युवाओं के लिए रोजगार मांगा । और कांग्रेस इसे अपराध मन रही है। कार्यकर्ता से मारपीट करना जबरन पुलिस के द्वारा डंडे से मारपीट किया गया है । जनता इस पर चुप नही बैठेगी  भाजपा अपने कार्य कर्ताओं के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी।
 


अन्य पोस्ट