रायपुर
रायपुर, 26 अगस्त। बुधवार को भाजयुमो के हल्ला बोल प्रदर्शन के तहत पुलिस ने कुछ और कार्यकर्ताओं पर अपराध दर्ज किया है। प्रदर्शन के वीडियो फुटेज में कार्यकर्ता कबीर चौक सिविल लाइन में विधायक एवं पीसीसी अध्यक्ष के शासकीय निवास के नेम प्लेट पर कालिख एवं मिट्टी पोतने, ड्यूटी में तैनात सुरक्षाकर्मियों के शासकीय कार्य में व्यवधान पैदा करने, वहां लगे बैनर एवं पोस्टर को फाडऩे के आरोप में थाना सिविल लाइन में में बीकेश साहू एवं विवेक जायसवाल निवासी कुसमी बलरामपुर एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी प्रकार पुराना सर्किट हाउस के पास अभियंता चौक पर विशाल पांडे, धीरज मिश्रा,रंजीत तिवारी कबीर नगर रायपुर,शुभंकर द्विवेदी आमानाका , ,मिथिलेश यादव कुम्हारी ,कमलेश सूर्यवंशी राजनांदगांव, अजय जगत कालीबाड़ी रायपुर,सुमित साहू सूरजपुर,केदार दीवान जगदलपुर एवं सौरव शर्मा वर्मा बिरगांव और सहयोगियों पर जुर्म दर्ज किया गया।