रायपुर
रायपुर, 26 अगस्त। कालीबाड़ी स्कूल रायपुर 1997 बैच का मिलन व रजत जयंती समारोह शाला प्रांगण में रविन्द्र मंच में आयोजित किया गया। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिये छात्रो का एक समूह विगत 6 माह से तैयारियों में जुटा हुआ था।
सभी कार्यक्रमों को करने के लिए अलग अलग कमिटी बनायीं गयी थी, शिक्षको एवं छात्रो को आमंत्रित करने के लिए अमित उपाध्याय, डॉ अनुराग अग्रवाल, नीलरतन कर्मकार, वैभव शर्मा को जवाबदारी दी गयी थी।
कार्यकम में लगभग 125 छात्रो जो कि देश के विभिन्न शहरो, महानगरो एवम् विदेशों से आये छात्रों की उपस्थिति दर्ज की। सभी मित्र सर्वप्रथम कालीबाड़ी स्कूल में स्थित काली मंदिर प्रांगण में जमा हुए जहां पर भगवान श्री गणेश व जगत जननी मा काली की आराधना कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
शिक्षको के आगमन पर ढोल नगाडो के साथ आरती उतार कर उनका स्वागत किया गया और उन्हें सम्मान के साथ स्कूल के स्टाफ रूम में बिठाया गया , जो शिक्षक दिवंगत हो चुके थे उनके स्वजनो को भी आमंत्रित किया गया था। सभी छात्र प्रात: 9 बजे से स्कूल ड्रेस में आना चालू हो गए थे , पंजीयन के साथ सभी छात्रों को स्कूल का आई कार्ड और टाई दे कर पुरानी यादें ताजा करायी गई।
साथ ही पुरानी यादे ताजा करने के लिए स्कूल के दिनों में स्कूल के बाहर भेल का ठेला लगाने वाले भवानी भेल वाले दादा के लडक़े और नारायण समोसा वाले को बुलाया गया था जिसका सभी ने जमकर लुफ्त उठाया।
प्रात: 10.50 मिनट पर स्कूल की घंटी के टन टन के साथ शुरू हुआ स्कूल की सुनहरी यादो का सफऱ, घंटी बजाते ही सभी छात्र लाइन बना कर प्रार्थना के लिए खड़े हुए जिसके बाद शिक्षको के द्वारा सावधान-विश्राम के साथ स्कूल में होने वाली प्रार्थना और राष्ट्र गान कराया गया।
प्रार्थना करने के बाद सभी छात्र लाइन से अपनी अपनी कक्षाओं में गए जहां उन्होंने 25 साल पहले की यादो को ताजा किया सभी ये बोलते दिखे की मैं वहाँ बैठा करता था और मेरे बाजू में ये बैठता था, ठीक उसी क्रम में उन्ही दोस्त के बाजु में बैठ कर सभी भाव विभोर हो गये।
ठीक उसी समय शिक्षक के क्लास में प्रवेश करते साथ ही सभी छात्र अचम्भित हो गए सभी ने सर का अभिवादन खड़े हो कर किया जिसके बाद शिक्षको ने सभी छात्रो की उपस्थिति ली और जो छात्र देर से कक्षा में आये उन्हें घुटने टेकाए गये।
हालाकि तुरंत ही उन्हें अपने स्थान पर बैठने कह दिया गया, लेकिन इन सभी से छात्रों के जेहन में पुरानी यादे ताजा हो गयी। लगभग आधे घंटे क्लास में शिक्षक के साथ समय बिताने के बाद सभी छात्रो का ग्रुप फोटो लिया गया।