रायपुर
नामदेव रविवि संघ के अध्यक्ष, संदीप सचिव
24-Aug-2022 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 24 अगस्त। रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के चुनाव में सुनील नामदेव अध्यक्ष, औ संदीप खर्गवंशी सचिव चुने गए। सोमवार को विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में 11 बजे से 4 बजे तक मतदान हुआ । तत्पश्चात मतगणना में सभी विजयी प्रत्याशियों के पदवार नाम घोषित किए गए।
इसमें अध्यक्ष पद पर सुनील नामदेव 102और सचिव पद पर संदीप खर्गवंशी ने 95 मतों के साथ विजय दर्ज की । संघ के निवृतमान अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर और सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारियों की शेष बची लंबित मांगों को पूरा कराने संगठित होकर चलने का आग्रह किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे