रायपुर
गठन की तैयारियों को सीएस जैन ने दिया अंतिम रूप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। छत्तीसगढ़ में एक सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे नए जिलों के संदर्भ में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने बुधवार को जिला अफसरों की वर्चुअल मीटिंग ली। इसमें दुर्ग , रायपुर , बिलासपुर और सरगुजा के कमिश्नर , आईजी , राजनांदगांव , जांजगीर , कोरिया , रायगढ़ के कलेक्टर , एसपी समेत पांचों नए जिलों के ओएसडी मौजूद रहे। वर्चुअल मीट में मंत्रालय में सीएस के साथ कई विभागों के सचिव भी थे। सीएस इस मीटिंग में अफसरों से नए जिलों की तैयारी के संदर्भ में प्रगति की जानकारी ली। वे जानने की कोशिश करेंगे कि नए जिलों को लेकर पुराने और नए जिलों के अधिकारियों में समन्वय की कोई दिक्कत तो नहीं । जैन आज अफसरों की वर्चुअल मीटिंग लेने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में घोषित पांच नए जिलों का उद्घाटन एक सितंबर से प्रारंभ हो जाएंगा । इसी के साथ छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या अब बढक़र 33 हो जाएंगी । जाहिर है , पांचों जिलों में ओएसडी प्रशासन और ओएसडी पुलिस की नियुक्ति कई महीने पहले हो चुकी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भव्य समारोह में इन जिलों का उद्घाटन करेंगे । इस मौके को यादगार बनाने जिलों में बड़ा जलसा किया जाएगा। मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। नए जिला मुख्यालयों को दिवाली की तरह रोशन किया जाएगा । सभी जिले एक से पांच सितंबर के बीच गठित हो जाएंगे। याने नए जिला मुख्यालयों में दिवाली से पहले दिवाली मनाई जाएगी ।