रायपुर
रायपुर,24 अगस्त। खम्हारडीह इलाके में अज्ञात चोर रात में मौका देख शुक्ला दंपत्ति के घर घुस कर सोने चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने 457 का अपराध दर्ज किया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीन कोटरी कचना निवासी अभिलाषा शुक्ला के घर पर कोई अज्ञात चोर ने मंगलवार की रात को दीवार फांद कर घर में घुसा और कमरे में रखे अलमारी का ताला तोडक़र सोने-चांदी के जेवर और 35 हजार नकदी कुल 2 लाख 94 हजार की चोरी कर फरार हो गया। सुबह घर के लोगों ने कमरे में देखा तो सामान कमरे में फैला पड़ा था।
अलमारी का दरवाजा खुला पाया और उसमें रखा सामानऔर नकदी नही मिला। चोरी की पुष्टि होने पर अभिलाषा शुक्ला ने थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर वही लगे सीसीटीव्ही का फूटज खंगाल अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।