रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। खाना देने में चिड़चिड़ाने व हमेशा ताना मारने से त्रस्त भतीजे ने अपनी चाची की हत्या कर दी। खमतराई पुलिस ने भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शिव विहार शिवानंद नगर सेक्टर 3 खमतराई निवासी राजू राठौर ने सोमवार को उसकी पत्नी श्रीमती सरस्वती राठौर उम्र 31 वर्ष अपने कमरे अंदर मृत हालत में मिलने की सूचना थी। इस पर मर्ग कायम कर
जांच दौरान मृतिका के चेहरे ,गले में खरोच तथा उसके हाथों में चूड़ी नहीं होने से हत्या के संदेह होने पर शॉर्ट पीएम कराया गया। इसमें मृत्यु का कारण गला व मुंह दबाने से होना बताया गया। इस पर हत्या का अपराध धारा 302 पंजीबद्ध किया गया।संदेह पर घर में रहने वाले मृत्तिका के भतीजे रंजीत राठौर से पूछताछ की गई। जो मृतिका द्वारा खाना देने में चिड़चिड़ाने और हमेशा ताना मारते रहने से परेशान रहता था। रविवार रात भी चाची सरस्वती से झगड़ा होने और उसके बाद सरस्वती का गला व मुंह दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने रंजित राठोर को हिरासत में ले लिया है।