रायपुर

देशी कट्टा जिंदा कारतूस के साथ अपचारी बालक गिरफ्तार
23-Aug-2022 6:22 PM
देशी कट्टा जिंदा कारतूस के साथ अपचारी बालक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अगस्त। राजधानी के गुढय़िारी थाना इलाके में कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाले नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपचारी बालक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा है। वहीं उसके कब्जे देशी कट्टा और दो नग जिन्दा कारतूस जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि गुढिय़ारी इलाके के दीक्षा नगर के पास एक लडक़ा अपने पास कट्टा रखा है। जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। मुखबिर से मिली सूचना पर बताए गए हुलिए और स्थान पर अपचारी बालक को चिन्हांकित कर पकड़ा।  पुलिस द्वारा नाबालिग की तलाशी लेने पर उसके पास कट्टा एवं जिंदा कारतूस रखा होना पाया। पूछताछ करने पर अपचारी बालक द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कट्टा एवं जिन्दा कारतूस को अपने पास रखना बताया अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग कट्टा एवं 2 नग जिंदा कारतूस जप्त कर अपचारी बालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट