रायपुर

अगस्त के दूसरे-तीसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी
22-Aug-2022 7:54 PM
अगस्त के दूसरे-तीसरे सप्ताह में 20 हजार से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी

रायपुर, 22 अगस्त। हवाई यात्रियों की संख्या में अगस्त के पहले दो सप्ताह में बढ़ोतरी हुई है। अगस्त में त्योहारी सीजन के चलते राज्य के बाहर रहने वाले लोग बड़ी संख्या में रायपुर आए। साथ ही इसकी वजह पिछले दिनों रेलवे ने त्यौहारी सीजन होने के बाद भी बहुत से रूटों में चलने वाली यात्री ट्रेनों में कमी कर दी थी। जिसके बाद लोगों को त्यौहार के समय में घर वापसी  के लिए हवाई यात्रा कर घर वापसी की टिकट कराने होड़ रही है। एयर इंडिया और इंडिगो फ्लाइट में भीड़ रही। हालांकि  वापसी के फ्लाइटों में यात्रियों की कमी भी रही। कारण यह है कि अगस्त महीने में ही जन्माष्ठमी गणेश चर्तुथी और तीज जैसे त्यौहार हैं। जिसकी वजह से लोगों के वापसी के टिकट कम हुए हैं। दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ आने वाली फ्लाइटों 8 से 14 अगस्त के सप्ताह में 184 फ्लाइटे उड़ी है जिसमें 21617 यात्री छत्तीसगढ़ पहुंचे। जबकि वापस जाने वालों की संख्या 21460 रहा। वहीं 15 से 21 अगस्त के सप्ताह में 188 फ्लाइटों में 42727 लोगों ने हवाई यात्राएं की है। यहां बता दें कि सेवा गुणवत्ता में रायपुर एयरपोर्ट को हाल में देश का दुसरा एयरपोर्ट घोषित किया गया है। वहीं विश्व के एयरपोर्ट में इसे 36वां स्थान मिला है। रायपुर हवाई अड्डे को पिछली तीमाही के परिणाम से पांच में से 4.95 अंक मिले हैं। 


अन्य पोस्ट