रायपुर
रायपुर, 22 अगस्त। रविवार को पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, बृजमोहन अग्रवाल के दिए बयानों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा ने दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर देश के युवाओं के दम पर केंद्र की सत्ता हासिल की और जिन हाथों ने मोदी भाजपा को वोट दिया उन्हीं युवा हाथों से रोजगार मोदी सरकार ने छीना है 8 साल में 16 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना था 16 करोड़ रोजगार मिलना दूर की बात है। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते 23 करोड़ हाथों से उल्टा रोजगार छीना गया। मोदी सरकार देश के युवाओं को सरकारी नौकरी का लालसा देकर वैकेंसी निकालकर बेरोजगार युवाओं से 13 सौ करोड़ रुपए की राशि ठगी की और 22 करोड़ से अधिक आवेदनकर्ताओं में मात्र से 7लाख लोगों को ही रोजगार भी दे पाए हैं। इसलिए दोनों नेता दिल्ली में पीएम आवास घेरे।