रायपुर

भाजयुमो के सीएम हाउस घेराव में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
22-Aug-2022 7:00 PM
भाजयुमो के सीएम हाउस घेराव में शामिल होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या

रायपुर, 22 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा 24 अगस्त को सीएम हाउस का घेराव कर प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ हल्ला बोलने जा रहा हैं। इसका नेतृत्व करने मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या राजधानी रायपुर आ रहे हैं। 

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया की भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या 24 अगस्त को प्रात 7:50 बजे बैंगलोर से प्रस्थान करेंगे और प्रातः  9:40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल पर भाजयुमो कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।  सूर्या प्रातः 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय ठाकरे परिसर पहुंचेंगे । तेजस्वी सूर्या दोपहर 1 बजे भाजयुमो के हल्ला बोल आंदोलन में शामिल होंगे और शाम को दिल्ली रवाना होंगे।  मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल, प्रभारी आलोक ढंगस, दीपज्योति मुंड सोमवार को ही  रायपुर आ चुके हैं।


अन्य पोस्ट