रायपुर
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 21 अगस्त। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कृष्ण कुंज का शुभारंभ जन्माष्टमी के दिन हुआ जिसके तहत अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने वृक्षारोपण कर लोकार्पण किया।
उक्त योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ’कृष्ण कुंज’ विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद आज कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हित स्थल पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जा रहा है।
वृक्षारोपण में जनपद पंचायत अध्यक्ष देव नंदिनी साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल,, किशन शर्मा, पार्षद बलविंदर गांधी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजू बारले, रानू राठी, सपन पांडे , कचरु लाल भट्टर, सुनील कौशल, रिजवान भाटी, प्रमोद मिश्रा, डोमेंद्र साहू, शिवनारायण बघेल, राजा राय, एसडीएम निर्भय साहू, सीएमओ जागृति साहू एवं वन विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहे।