रायपुर
साव ने मां महामाया को पूजा, मांगी मन्नत
20-Aug-2022 6:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पुरानी बस्ती स्थित मां महामाया का दर्शन कर पूजा की। उन्होंने माता से छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना की। उनके साथ प्रवक्ता संदीप शर्मा, रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, रमेश ठाकुर, बृजेश पांडे, अमरजीत छाबड़ा, अविनाश देवांगन भी उपस्थित थे। पुरानी बस्ती के कार्यकर्ताओं ने साव का पुष्पहार व कमरस फल भेंट कर स्वागत किया।
इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए अरूण साव ने कहा कि आज प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। गृह मंत्री का समीक्षा बैठक लेना इस बात को दर्शाता है। प्रदेश में अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है। पुलिस का उन पर भय नहीं है। हर रोज चोरी, डकैती, हत्या के साथ-साथ ऑनलाईन ठगी की घटनाएं बहुतायत में हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे