रायपुर
स्वतंत्रता दिवस की धूम, कई आयोजन, तिरंगा रैली
19-Aug-2022 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अगस्त। छत्तीसगढ़ निषाद समाज सामुदायिक भवन रामसागरपारा में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वार्ड पार्षद रितेश त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर कई आयोजन हुए। स्पर्धाओं के विजेताओं को निषाद टाइम्स के संपादक गणेश केंवट ने सम्मानित किया। इसके बाद निषाद समाज महानगर कार्यकारिणी ने तिरंगा रैली भी निकाली।
इस अवसर पर निषाद समाज महानगर रायपुर के अध्यक्ष बसंत निषाद, कोषाध्यक्ष पुनारद निषाद, सचिव मुकेश निषाद, कार्यालय सचिव लोकेश निषाद, विनायक धुरंधर, रामेश्वर निषाद, किशोर नाविक, निषाद समाज महानगर रायपुर के पूर्व अध्यक्ष नरेश निषाद, महिला कार्यकारिणी सदस्यों में मीना निषाद, मनीषा, जयंती, नमिता, रूक्मणी, कविता आदि उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे