रायपुर
डीपी में डायरेक्टर की फोटो लगा कर मैनेजर से पांच लाख वसूलने वाला धोखेबाज चेन्नई से गिरफ्तार
19-Aug-2022 6:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अगस्त। एक निजी कंपनी के डायरेक्टर की फर्जी डीपी लगाकर कंपनी के मैनेजर से लाखों की ठगी करने वाले शातिर ठग मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार किया गया है। अरशद ने 5 लाख रूपए आनलाइन ट्रांसफर कर फरार हो गया था।
मामला दर्ज कर पुलिस पता साजी कर रही थी।इसे लेकर पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान उसके चेन्नई में होने की सूचना मिली। इस पर सायबर सेल और पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने चेन्नई जाकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस अरशद को चेन्नई से गिरफ्तार कर रायपुर लाई । करीब पखवाड़े पहले पंडरी थाना में धारा 420 धोखा धड़ी का मामला दर्ज किया गया था। देर शाम तक पुलिस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस अरशद को कल कोर्ट में पेश करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे