रायपुर
स्वर्णभूमि परिसर में बाइक सवार चेन छीन कर फरार
18-Aug-2022 4:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। विधानसभा के निकट स्वर्णभूमि कॉलोनी में अज्ञात आरोपी चेन छीन कर भाग गए। सुरक्षा के मामले में यह कालोनी अतिसुरक्षित मानी जाती है। बुधवार को देर शाम 2 अज्ञात बाइक सवारों ने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार कॉलोनी में टहल रही युवती की सोने की चैन खींच कर अज्ञात बाइक सवार भागे। युवती के शोर मचाते ही कॉलोनी में सनसनी फैल गई। इस घटना की शिकार हुई युवती के शरीर में चोटें आयी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे