रायपुर

23 किलो गांजा के साथ 7 गिरफ्तार, चार अंतरराज्यीय तस्कर
18-Aug-2022 4:45 PM
23 किलो गांजा के साथ 7 गिरफ्तार, चार अंतरराज्यीय तस्कर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 रायपुर,18 अगस्त।
हाल के महीनों में छत्तीसगढ़ के रास्ते बड़ी संख्या में गांजा तस्करी के मामले सामने आए हैं। इनमें पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करों को पकड़ कर बड़ी मात्रा में गांजा भी जब्त किया है। इसके बाद भी तस्करी नहीं रूक रही।
बीते दो दिनों में कबीर नगर और गंज पुलिस ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से  11 किलो गांजा बरामद किया। इनमें से चार  मध्य-प्रदेश निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर बताए गए हैं।

बुधवार को गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन स्थित गेट नंबर 02 पास घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को पकड़ा । पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभम सोनी लक्ष्मणपुर बिछिया, अमित सिंह घटेहा जनेह, रोहित सिंह पटेल मलपार सोहागी एवं उत्तम सिंह पटेल खनपुरा जवां  रींवा (म.प्र.) का निवासी बताया।  उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा  मिला। चारो को तत्काल गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो 220 ग्राम गांजा कीमती लगभग एक लाख रूपए जप्त किया गया।

उधर कबीर नगर पुलिस ने भी रिंग रोड नंबर -2 स्थित सोनडोंगरी पुलिया के पास आरोपी दौलत राम सहारे, तुलसी नगर गुढय़िारी निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त किया।
मंदिर हसौद पुलिस ने ओडिशा से आ रही एक कार से  गांजा जब्त कर दो लोगों को पकड़ा। टोल नाका के आगे लगाए गए  नाकाबंदी पाईंट के पास गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में कार सवारों ने अपना नाम भूषण चंदेल एवं रोशन साहू निवासी कोहका भिलाई दुर्ग का होना बताया। और कार में साढ़े 12 किलो गांजा मिला। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  1.20 लाख का गांजा और  होण्डा सिटी कार क्रमांक सीजी 04 डीपी 3900  बरामद किया। इन सभी आरोपियों के विरुद्ध  धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
 


अन्य पोस्ट