रायपुर

सितम्बर में कलेक्टर कांफ्रेंस
18-Aug-2022 4:44 PM
सितम्बर में कलेक्टर कांफ्रेंस

सीएम बघेल उतरे चुनावी तैयारियों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18अगस्त।
संगठन स्तर पर 14 माह बाद होने वाले चुनाव की तैयारी शुरू करने के साथ ही सीएम भूपेश बघेल भी सरकारी तौर पर तैयारी शुरू कर रहे हैं। सीएम बघेल ने सितंबर में कलेक्टर कांफ्रेंस कर प्रदेश में सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगें।

यह कांफ्रेंस करीब एक साल बाद होने वाली है।  इसकी डेट अगले कुछ दिनों में तय कर दी जाएगी। यह तय है कि सितंबर के पहले सप्ताह में रायपुर में होगी। सीएम सचिवालय ने इस कांफ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी। इसमें वे दो दर्जन से अधिक योजनाओं की मैदानी स्थिति पर कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगेगे। इसके संकेत मिलते ही विभागीय सचिवों ने रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डा.आलोक शुक्ला ने आत्मानंद स्कूलों पर कलेक्टरों से रिपोर्ट मांगी है।

यह  कांफ्रेंस दो दिन की हो सकती है। पहले दिन कलेक्टर, कमिश्नर और दूसरे दिन एसपी और आईजी के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। इसके जरिए सीएम बघेल अगले चुनाव के मद्देनजर जिलों की जरूरतों को लेकर कलेक्टरों से बजट में शामिल करने योग्य प्रस्ताव भी मांग सकते हैं। यह भी संभव है कि इस कांफ्रेंस के बाद चुनाव से पहले कलेक्टर, एसपी के तबादले भी किए जा सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट