रायपुर

राजभवन में स्वागत समारोह
16-Aug-2022 4:43 PM
राजभवन में स्वागत समारोह

रायपुर, 16 अगस्त। राजभवन में सोमवार शाम आयोजित स्वागत समारोह में सीएम  भूपेश बघेल एवं  विशिष्ट जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत कर राज्यपाल अनुसुइया उइके को शुभकामनाएं दी। साथ ही राज्यपाल ने भी विशिष्ट अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान राज्यपाल से आज पुलिस पदक प्राप्त पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने सभी पुलिस पदक प्राप्त अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनका अभिनंदन और उनका उत्साह बढ़ाया।

राज्यपाल सुश्री उइके से अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी सुश्री आकर्षि कश्यप ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सुश्री कश्यप को शाल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सुश्री आकर्षि कश्यप को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अगली बार अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य और देश का गौरव बढ़ाना।

स्वागत समारोह में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा,  राज्यपाल के विधिक सलाहकार  राजेश श्रीवास्तव,  उपसचिव दीपक अग्रवाल,  परिसहायद्वय  सिद्धार्थ सिंह एवं  सूरज सिंह परिहार,  सेना के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट