रायपुर
मरीजों के परिजनों के लिए दाई कोरा लोकार्पित
14-Aug-2022 7:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के डी.के.एस. अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए दान स्वरूप 45.50 लाख रूपए की लागत से निर्मित कराए गए आश्रय भवन ‘दाई कोरा’ का लोकार्पण किया। श्री भरत लाल वर्मा एवं श्रीमती गंगोत्री वर्मा द्वारा अपने दिवंगत पुत्र-पुत्रियों की स्मृति में इस भवन का निर्माण कराया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे