रायपुर
22वां वसुंधरा सम्मान, एलडी मंडलोई को, सीएम बघेल ने किया सम्मानित
14-Aug-2022 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 फरवरी। वसुंधरा सम्मान का आयोजन संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन लोक जागरण की मासिक पत्रिका कृति वसुंधरा एवं श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
वसुंधरा सम्मान स्वर्गीय देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में प्रदान किया जाता है । उनकी 46वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री निवास में वसुंधरा सम्मान का यह निरंतर 22वां आयोजन है।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने की।मुख्यमंत्री बघेल ने प्रसिद्ध साहित्यकार एवं पत्रकार, दूरदर्शन के पूर्व डीजी लीलाधर(एलडी) मंडलोई को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे