रायपुर

मूणत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कल, 4000 मोटर साइकिल की भव्य रैली
13-Aug-2022 6:44 PM
मूणत के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा कल, 4000 मोटर साइकिल की भव्य रैली

रायपुर, 13 अगस्त। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त रविवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव और देश की स्वतंत्रता के 75वी वर्षगांठ  के तहत तीन बड़े आयोजन होंगे। इसके तहत दोपहर 2 बजे भव्य मोटर साइकिल रैली, जो साइंस कॉलेज मैदान से निकलेगी,  इसी तरह शाम 4 बजे रामनगर से तिरंगा यात्रा का आरंभ और शाम 6 बजे गुढिय़ारी स्थित भारत माता प्रतिमा के समक्ष भारत माता की महाआरती का आयोजन किया गया है। इस आयोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए है। पूर्व मंत्री श्री मूणत ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह होंगे। उन्होंने बताया कि दोपहर 2 बजे भव्य तिरंगा मोटर सायकल यात्रा साइंस कॉलेज से निकलेगी, जिसमे करीब 4000 हज़ार मोटरसाइकिल में केसरिया पगड़ी पहनकर और तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयघोष करते हुए भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहर भ्रमण पर निकलेंगे।


अन्य पोस्ट