रायपुर
पशुपालकों के लिए कल नि:शुल्क पैट हेल्थ क्लीनिक का आयोजन
13-Aug-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। शंकर नगर में 15 अगस्त को पेट हेल्थ क्लीनिक में निशुल्क एण्टीरेबीज टीकाकरण और पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पेट हेल्थ क्लीनिक के संचालक डॉ पदम जैन ने बताया कि यह टीकाकरण कार्यक्रम का लगातार 18वां वर्ष है। हर साल इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ रहा है। इसे देखते हुए 15 अगस्त को पशुपालकों के लिए निशुल्क पेट एण्टीरेबीज टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पालतू पशुओं को निशुल्क टीका के साथ पालकों को भेंट स्वरूप पौधा वितरण भी किया जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य पशुपालकों का उनके पशुओं में होने वाले रेबीज की बीमारी से जागरूक करना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे