रायपुर

राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा, खिलाडिय़ों का चयन 16 को
12-Aug-2022 6:55 PM
राष्ट्रीय शरीर सौष्ठव स्पर्धा, खिलाडिय़ों का चयन 16 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला शरीर सौष्ठव संघ द्वारा 16 अगस्त को विप्र सांस्कृतिक भवन समता कॉलोनी  में चयन स्पर्धा  आयोजित की गई है।   संघ के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि 3- 4 सितम्बर को बंगलोर( कर्नाटक )में 70वीं राष्ट्रीय  शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का  गठन किया जाना है। 16अगस्त को अपराहन 3 बजे से विप्र भवन मे न भारत श्री(25से40वर्ष), भारत कुमार(25वर्ष से कम आयु), भारत किशोर(23वर्ष से कम आयु),भारत उदय(20वर्षसेकमआयु), बेस्ट फिजिक मेन्स( 25वर्ष से कम), उमेन्स फिगर(महिला. ओपन), भारत केसरी (40से50वर्ष एवं 50 से अधिक आयु) वर्ग के लिए चयन किया जाएगा।  खिलाडिय़ों का चयन  स्पर्धा ऊँचाई वर्ग अनुसार होगी।

राष्ट्रीय स्पर्धा में  विजेता खिलाडिय़ों को 3 लाख से अधिक के नगद राशि दी जाएगी।बगलोंर में राष्ट्रीय स्पर्धा इंडियन फिटनेस एंव बॉडी बिल्डर्स  फडरेशन एंव उत्तमा कर्नाटक फिटनेस एंण्ड बॉडी बिल्डर्स एसोसियेशन द्वारा आयोजित  है।


अन्य पोस्ट