रायपुर
9 वर्ष की सौतेली बेटी से दुष्कर्म के आरोपी पिता को आजन्म कैद के लिए दिव्या को मिला अवार्ड
12-Aug-2022 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अगस्त। जिला पुलिस की उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा का यूनियन होम मिनिस्टर मेडल के लिए चयन किया गया है।
दिव्या को जिस केस के लिए यह अवार्ड दिया गया है वह इस प्रकार है --
थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 194/21 धारा 376(ए,बी), 376(2)(च), 376(2)(ड), 377 भादवि. एवं पाक्सो 5(झ)(ड) (ढ)/6 के प्रकरण में आरोपी सौतेले पिता ने अपनी 09 वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म किया था। इस आनर क्राइम में बच्ची की हालत गंभीर हो गई थी। रायपुर पुलिस की थाना तेलीबांधा में पदस्थ उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा द्वारा तत्काल पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी देख-रेख में उपचार कराने के साथ ही प्रकरण की मात्र 05 दिवस में विवेचना पूर्ण कर चालान न्यायालय में पेश किया था। शुभ्रा पचौरी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रेक विशेष न्यायालय पाक्सो रायपुर द्वारा प्रकरण के आरोपी को आजीवन कारावास (मृत्यु पर्यन्त) एवं 50,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। इस प्रकरण को एसएसपी रायपुर ने यूनियन होम मिनिस्ट्री अवार्ड के लिए दिल्ली भेजा था। इसकी केस स्टडी के बाद होम मिनिस्ट्री ने इन्वेस्टिगेशन इन एक्सीलेंस फॉर द ईयर 2022 में उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा को मेडल के लिए चुना है।
इसके अतिरिक्त भी उपनिरीक्षक दिव्या शर्मा ने 25 से अधिक महिला सम्बन्धी प्रकरणो की बहुत कम समय में विवेचना पूर्ण करते हुए चालान पेश किया था।इन मामलों के आरोपियों को न्यायालय ने सजा दी थी।है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे