रायपुर
अंतागढ़–दुर्ग/रायपुर-अंतागढ़ डेमू पैसेंजर ट्रेन कल से
12-Aug-2022 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अंतागढ़ तक विस्तार
रायपुर, 12 अगस्त। दल्लीराजहरा - रावघाट - जगदलपुर परियोजना के अंतर्गत अंतागढ़ से दुर्ग एवं रायपुर से अंतागढ़ तक डेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन कल से शुरू हो रही है। इसका शुभारंभ सांसद लोकसभा कांकेर मोहन मंडावी 13 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे करेंगे।। इस कार्यक्रम में विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, डीआरएम रायपुर श्याम सुंदर गुप्ता सहित सभी गणमान्य उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम अंतागढ़ स्टेशन परिसर में आयोजित है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे