रायपुर
नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख की ठगी
11-Aug-2022 5:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 अगस्त। तेलीबांधा थाना में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने का मामला पहुंचा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध कायम किया है। पुलिस के मुताबिक डी रामाराव नामक युवक से संपर्क करने के बाद अभिजीत बेहरा ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के बताए अनुसार आरोपी ने अपने बिजनेस में ज्वाइन करने के दौरान फायदेमंद स्कीम का झांसा दिया। इस दौरान उसने बजाज फायनेंस कार्ड से मोबाइल फोन फायनेंस करने की बात कहते हुए उसे बताया कि इसका भुगतान मेरी कंपनी की ओर से किया जाएगा। इसके बदले में उसे नौकरी उपलब्ध कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे