रायपुर

विधायक जुनेजा के अगवाई में विधानसभा स्तरीय पदयात्रा का शुभारंभ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे हुए शामिल
09-Aug-2022 5:53 PM
विधायक जुनेजा के अगवाई में विधानसभा स्तरीय पदयात्रा का शुभारंभ शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे हुए शामिल

रायपुर, 9 अगस्त। विधायक कुलदीप जुनेजा और शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में रायपुर उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की ।देवेंद्र नगर स्थित विधायक कार्यालय से निकली पदयात्रा का  सुभाष नगर,गुरुनानक चौक से होकर राठौर चौक,तेलगानी नाका होते हुए स्टेशन चौक के हनुमान मंदिर में समापन किया गया। ज्ञात हो कि आजादी के 75 वी अमृत गौरव यात्रा के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने देश के वीर सपूत एवं बलिदानियो के कुर्बानी को याद करते हुए यह अमृत उत्सव को मनाने  75. किलोमीटर पदयात्रा का आयोजन किया है। उत्तर विधानसभा अंतर्गत आज लगभग 7 किलोमीटर पदयात्रा वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने की। इस दौरान तिरंगा झंडे को हाथ में लेकर बलिदानी सैनिकों को याद किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  वरिष्ठ नेता संजय पाठक,संनिर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, राकेश गुप्ता,फैज़ल रिज़वी,पार्षद एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावर पार्षद आकाश तिवारी ,पार्षद शीतल कुलदीप बोगा ,एल्डरमैन सुनील भुवाल,सुनील छतवानी ,देव दीवान कुर्रे पूर्व पार्षद राधे श्याम विभार जसवीर ढिल्लन, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सोनी, दीपा बग्गा राकेश धोत्रे,ठाकुर राम साहू श्रीनिवास राव,माधवछुरा, कमल धृततलहरे,गौतम यादव, महेंद्रसेन,चितरंगा साहू, श्याम सिक्का, अरुण ठाकुर,तरुणेश परिहार राकेश वाकरे वरुण सिक्का ,सूरज पटनायक,प्रकाश गोहिल,जगन्नाथ नायक, महेंद्र बाघ,मनोज दुबे राहुल मंडे,राहुल श्रीवास्तव, प्रखर तिवारी,मोहसिन खान,सनआशा परवीन, गोलू बेहेरा, कबीराज सोनी,शरण ठाकुर ,सेवक यादव ,विजय सिक्का ,सहित क्षेत्र के अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट