रायपुर
धनखड़ को उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर सीएम बघेल ने दी बधाई
07-Aug-2022 7:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि धनखड़ भारत के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। शनिवार को हुए चुनाव में देश के 528 सांसदों के वोट हासिल कर धनखड़ ने विपक्ष की प्रत्याशी मार्गेट आल्वा को पराजित किया था। धनखड़ 11 अगस्त को शपथ लेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे