रायपुर

होटल में जुएं के फड़ पर रेड, 4 लाख नगद के साथ 10 गिरफ्तार
06-Aug-2022 10:10 PM
 होटल में जुएं के फड़ पर रेड, 4 लाख नगद के साथ 10 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। शुक्रवार ढलती शाम को राठौर चौक स्थित  होटल राधे इन में ताश पर लाखों रूपए का दांव लगाकर बैठे 10 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ लोग पिछले ही  महीने मंदिर हसौद में भी जुआ खेलते पकड़ा चुके थे।

 मुखबीर ने थाना आजाद चौक पुलिस को रायपुर में कुछ ताशपत्ती में जुआ खेलने की सूचना दी थी इस पर पुलिस टीम ने  रेड  कर आरोपियो को  पकड़ा। इनके  कब्जे से नगदी 04 लाख रूपये जप्त किए गए।  इनमें से एक अमरावती महाराष्ट्र और बिलासपुर से आकर खेल रहा था।

गिरफ्तार लोगों में आशीष अग्रवाल  उम्र 47 साल पता उसलापुर बिलासपुर, देव कुम्हार उम्र 49 साल पता पुरानी बस्ती रायपुर,योगेश अग्रवाल उम्र 45 साल पता रामनगर गुढियारी, प्रेमचंद कुमावत 43 साल  अमरावती महाराष्ट्र, अशोक तिवारी  उम्र 50 साल पता रामसागरपारा ,नरेश मलंग उम्र 45 साल पता गुढियारी एकता नगर , संतोष शुक्ला उम्र 64 साल पता नयापारा गोलबाजार , मनीष मित्तल  उम्र 56 साल पता रामनगर , राजीव मलंग  उम्र 48 साल पता गुढियारी, विजय गुरका  उम्र 45 साल पता गुढिय़ारी।


अन्य पोस्ट