रायपुर

खमतराई से महादेवघाट तक निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, भगवा ध्वज संग लहराएगा तिरंगा
06-Aug-2022 9:57 PM
खमतराई से महादेवघाट तक निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, भगवा ध्वज संग लहराएगा तिरंगा

रायपुर, 6 अगस्त। सावन के पवित्र महीने में  वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में रायपुर पश्चिम के खमतराई से महादेवघाट तक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा सुबह 10 बजे से खमतराई बाजार, हनुमान मंदिर गुढ़ियारी पहुचेंगी, जहां पहाड़ी चौक,कबीर चौक, तेलघानी नाका ओवरब्रिज  होते हुए अग्रसेन चौक पहुचेंगी। कांवड़ यात्रा अपने तय रूट में आगे बढ़ते हुए आमापारा चौक,लाखेनगर चौक,सुंदर नगर चौक, रायपुरा से गुजरते हुए खारुन नदी के तट पर विराजे भगवान हटकेश्वरनाथ के पहुचेंगी।  शिवभक्तों की इस विशाल  यात्रा में  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भी शामिल होंगे। 

भगवा संग लहराएगा तिरंगा

पूर्व मंत्री राजेश मूणत  ने बताया कि इस यात्रा में करीब 15000 कांवड़िये शामिल होंगे। उन्होंने आगे बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा में आज़ादी के अमृत महोत्सव की झलक देखने मिलेगी। कांवड़  यात्रा के सामने घुड़सवार भगवा ध्वज लेकर सनातन परम्परा का प्रतिनिधित्व करेंगे ।वहीं उनके पीछे भाजपा के कार्यकर्ता ऊंट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को शान से लहराते हुए आगे बढ़ेंगे।


अन्य पोस्ट