रायपुर

72 घंटों में तेज बारिश, रेलवे, सिंचाई और राहत आयुक्त को अलर्ट जारी
06-Aug-2022 6:35 PM
72 घंटों में तेज बारिश, रेलवे, सिंचाई और राहत आयुक्त को अलर्ट जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ में अगले  72 घंटों में मूसलाधार बारिश की पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इसके लिए प्रदेश में अलर्ट भी जारी कर दिया  है। साथ ही चेतावनी के संबंध में रेलवे, जल संसाधन विभाग और राहत आयुक्त को पत्र लिखा गया है।

छत्तीसगढ़ में अगले 24, 48 और 72 घंटे के लिए मौसम विभाग ने यलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं जल जमाव और आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने रेलवे, जल संसाधन विभाग और राहत आयुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि, प्रदेश के बीजापुर, सुकमा, धमतरी, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, गरियाबंद, दंतेवाड़ा समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। इससे कई जगह जल भराव की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। सडक़ और रेलवे परिवहन भी इस दौरान प्रभावित हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट और सभी राहत विभागों को तैयार रहने कहा है।


अन्य पोस्ट