रायपुर
शास्त्री मार्केट कांप्लेक्स जून 23 तक बन जाएगा, स्मार्ट सिटी के अफसरों ने कलेक्टर से किया वादा
06-Aug-2022 12:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शुक्रवार को शास्त्री मार्केट में 17 करोड से अधिक की लागत से बनाए जा रहे व्यवसायिक कांप्लेक्स का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता से होना चाहिए साथ ही समय सीमा का भी ध्यान रखा जाए। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि व्यवसायिक कांप्लेक्स कुल 4 मंजिल का होगा ।प्रत्येक मंजिल में 21 दुकानें होंगी तथा बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी । संपूर्ण निर्माण कार्य जून 2023 तक पूरी होने की संभावना है। इस दौरान निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी रायपुर के एमडी मयंक चतुर्वेदी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे