रायपुर
धमतरी विधायक रंजना, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता, छह नए और
05-Aug-2022 6:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने छह और प्रदेश प्रवक्ताओं की नई नियुक्ति की है। इनमें धमतरी विधायक रंजना साहू भी शामिल है। रंजना ने मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान पंचायत, नगरीय निकाय, उर्जा, महिला बाल विकास विभाग में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर पक्ष, विपक्ष से वाहवाही बटोरी थी। रंजना ने काफी तीखे हमले किए थे। उनके परफार्मेंस को देखते हुए संगठन ने यह फैसला किया है। भाजपा की एक मात्र महिला विधायक, कांग्रेस की महिला विधायकों पर भारी पड़ी थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे