रायपुर
राजीव आश्रय योजना: दावा आपत्ति 8 तक
04-Aug-2022 6:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 अगस्त। राजीव आश्रय योजना के लिए दावा आपत्तियां लेने की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिले के सभी नगरीय निकायों में योजना के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के बाद तैयार की गई सूची नगर निगम कार्यालयों और सभी नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद कार्यालयों ने उपलब्ध है। इस सूची के अवलोकन के बाद पहले सामान्य जन एक अगस्त तक अपनी दावा आपत्तियां दे सकते थे, जिसे अब सात दिन बढा कर 8 अगस्त कर दिया गया है। आठ अगस्त के बाद मिली दावा आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भूरे ने इस योजना के पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभ दिए जाने के कड़े निर्देश सभी प्राधिकृत अधिकारियों एवं नगरीय निकायों को दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे